मंत्र देखें

संतान गोपाल मंत्र

संतान गोपाल मंत्र एक संतान प्रदायक मंत्र है । यह प्रभावशाली मंत्र है जो एक स्वस्थ शिशु के जन्म से संबंधित सभी बाधाओं को दूर करता है।

संतान गोपाल मंत्र के नियमित जप से जो ऊर्जा उत्पन्न होती है उस से एक शिशु के जन्म के मार्ग में आने वाले सभी बाधाएं समाप्त हो जाती है; यह आपकी मानसिक शांति को बढ़ाएगा और आपको संतति का आशीर्वाद देगा। संतान गोपाल यंत्र से होने वाले विकिरण से गर्भवती माँ की गर्भ की रक्षा कर माँ और शिशु को सभी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचाता है।

संतान गोपाल मंत्र के लिए प्रयोग की जाने वाली जप माला

तुलसी माला

संतान गोपाल मंत्र के लिए प्रयोग किए जाने वाले फूल

श्वेत पुष्प , पीत पुष्प

संतान गोपाल मंत्र जप का श्रेष्ठ समय या मुहूर्त

शुक्ल पक्ष , चन्द्रावली , शुभ नक्षत्र , शुभ तिथि

संतान गोपाल मंत्र के लिए कुल जप संख्या

१,२५००० बार

संतान गोपाल मंत्र के इष्ट

भगवान कृष्ण संतान गोपाल मंत्र के देवता हैं । संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना उन दंपतियों के लिए प्रभावशाली सिद्ध होता है जो संतान का सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं। यह मंत्र बाल गोपाल अर्थात भगवान कृष्ण को समर्पित है जो भगवान विष्णु का अवतार है ।

संतान गोपाल मंत्र के लाभ

संतान गोपाल मंत्र निःसंतान दंपतियों के लिए बहुत उपयोगी मंत्र है । संतान गोपाल मंत्र ऐसे दंपतियों के लिए भी प्रभावी है जो गर्भावस्था के अवधि में गर्भपात या दुर्घटना के किसी भी संभावना को रोकना चाहते है। संतान गोपाल मंत्र गर्भ धारण और एक शिशु के जन्म से जुड़ी सभी कठिनाइयों को समाप्त करता है। संतान गोपाल मंत्र न केवल एक शिशु की सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करता है, लेकिन उसे अच्छे स्वास्थ्य और बुद्धि का आशीर्वाद भी देता है।

संतान गोपाल मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः ।

संतान गोपाल मंत्र सुने

संतान प्राप्ति मंत्र

ॐ नमो भगवते जगत्प्रसूतये नमः ।

संतान प्राप्ति मंत्र सुने

श्री कृष्ण मंत्र संतान प्राप्ति के लिए

ॐ क्लीं गोपालवेषधराय वासुदेवाय हुं फट स्वाहा ।

श्री कृष्ण मंत्र संतान प्राप्ति के लिए सुने

अपनी मुफ़्त व्यक्तिगत ज्योतिष जीवन रिपोर्ट अभी पाएं

5 लाख+ वैदिक ऋषि सदस्यों से जुड़ें

अभी देखें

नोट: * यह रिपोर्ट सीमित समय के लिए मुफ़्त है

ऑफ़र समाप्त होने में :